Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 5 • Dashati / Sukta 1

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 5

Chapter / Prapathak 5 • Dashati / Sukta 1

10 Mantras Loaded
Mantra 5.1.1

उच्चा ते जातमन्धसो दिवि सद्भूम्या ददे । उग्रँ शर्म महि श्रवः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! स्वर्गलोक में आप के पोषक रस॒ का जन्म हुआ है. उसी स्वर्गलोक से आप महत्त्वपूर्ण सुख और प्रचुर अन्न पृथ्वी पर पहुंचाते हैं. (१)

EN English Translation

O Mon! Your nourishing juices have been born in heaven. From the same heaven, you deliver important happiness and abundant food to the earth. (1)

Mantra 5.1.2

स्वादिष्ठया मदिष्ठया पवस्व सोम धारया । इन्द्राय पातवे सुतः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र के लिए सोमरस निचोड़ा गया है. हे सोम! आप रसीले हैं. आप प्रसन्नता देने वाले और स्वादिष्ट हैं. आप की धाराएं निरंतर झरें. (२)

EN English Translation

Someras has been squeezed for Indra. O Mon! You're succulent. You are delightful and delicious. Your currents flow continuously. (2)

Mantra 5.1.3

वृषा पवस्व धारया मरुत्वते च मत्सरः । विश्वा दधान ओजसा ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप गाढ़ीगाढ़ी धाराओं से यजमान के मटकों में पधारिए. आप उन इंद्र को प्रसन्न कीजिए, जिन की मरुद्गण भी सेवा करते हैं. आप इंद्र की सामर्थ्य और बढ़ाइए और यजमानों की मनोकामनाएं पूरी कीजिए. (३)

EN English Translation

O Mon! You come from the thick streams to the host's matkas. Please the Indra, whom even the deserts serve. Increase the power of Indra and fulfill the wishes of the hosts. (3)

Mantra 5.1.4

यस्ते मदो वरेण्यस्तेना पवस्वान्धसा । देवावीरघशँसहा ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप का रस देवताओं को बहुत प्रिय, राक्षसों का नाशक है. आप का रस बहुत प्रसन्नतादायी है. आप इस रस के साथ कलशों (मटकों) में पधारिए. (४)

EN English Translation

O Mon! Your juice is very dear to the gods, the destroyer of demons. Your juice is very pleasing. You come to the urns (matkas) with this juice. (4)

Mantra 5.1.5

तिस्रो वाच उदीरते गावो मिमन्ति धेनवः । हरिरेति कनिक्रदत् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

यज्ञ के समय तीनों वेदों के मंत्र गाए जाते हैं. दुधारू गाएं अपने दोहन के लिए रंभाती हैं. हरा सोमरस आवाज करता हुआ मटकों में जाता है. (५)

EN English Translation

At the time of yajna, mantras of the three Vedas are sung. Milch cows are eager for their exploitation. Green Someras goes into the matkas making a sound. (5)

Mantra 5.1.6

इन्द्रायेन्दो मरुत्वते पवस्व मधुमत्तमः । अर्कस्य योनिमासदम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप बहुत मीठे हैं. आप यज्ञशाला में पधारिए. आप इंद्र के लिए कलश में पधारिए (जाइए). (६)

EN English Translation

O Mon! You're so sweet. You come to the yagyashala. You come in the kalash for Indra (go). (6)

Mantra 5.1.7

असाव्यँशुर्मदायाप्सु दक्षो गिरिष्ठाः । श्येनो न योनिमासदत् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पर्वत पर पैदा हुए हैं. आप को प्रसन्नता के लिए निचोड़ा जाता है. जल से आप की मात्रा बढ़ाई जाती है. जैसे श्येन (बाज) पक्षी अपने स्थान पर स्थित रहता है, वैसे ही आप यज्ञ में अपने निर्धारित स्थान पर विराजिए. (७)

EN English Translation

O Mon! You were born on the mountain. You are squeezed to delight. Water increases the amount of you. Just as the shyen (hawk) bird is located in its place, so you sit at your designated place in the yajna. (7)

Mantra 5.1.8

पवस्व दक्षसाधनो देवेभ्यः पीतये हरे । मरुद्भ्यो वायवे मदः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप हरीहरी आभा वाले व शक्तिमान हैं. देवों और मरुदगणों के पीने के लिए कलश में पधारिए. (८)

EN English Translation

O Mon! You are powerful and powerful. Come to the kalash for the gods and deserters to drink. (8)

Mantra 5.1.9

परि स्वानो गिरिष्ठाः पवित्रे सोमो अक्षरत् । मदेषु सर्वधा असि ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

यह सोमरस पवित्र पात्र में छाना जा रहा है. यह पर्वत पर उत्पन्न होता है. आप सब से ज्यादा आनंददायी हैं. (९)

EN English Translation

This somerus is going to be filtered into the holy vessel. It originates on the mountain. You are the happiest of all. (9)

Mantra 5.1.10

परि प्रिया दिवः कविर्वयाँसि नप्त्योर्हितः । स्वानैर्याति कविक्रतुः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप बुद्धि को बढ़ाने वाले और ज्ञानी हैं. आप का रस निकालने के लिए दो फलकों (स्वर्गलोक और पृथ्वी) के बीच में रखा जाता है. आप का रस निकाल कर यज्ञ करने वाले अपना यज्ञ साधते हैं. (१०)

EN English Translation

O Mon! You are an intellectual and knowledgeable person. To extract your juice, it is placed between two panes (heaven and earth). Those who perform yajna by extracting your juice do their yajna. (10)