Chapter / Prapathak 26
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 26
अग्निँ होतारं मन्ये दास्वन्तं वसोः सूनुँ सहसो जातवेदसं विप्रं न जातवेदसम् । य ऊर्ध्वरो स्वध्वरो देवो देवाच्या कृपा । घृतस्य विभ्राष्टिमनु शुक्रशोचिष आजुह्वानस्य सर्पिषः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप को हम होता, धनवान, सर्वज्ञाता और ब्राह्मण (यज्ञवेत्ता) मानते हैं. आप ऊंचाई की ओर स्वयं अपना मार्ग बनाते हैं. आप घी की आहुतियों से चमकीले हो जाते हैं. हम आप की उपासना करते हैं. (१)
EN English Translation
O agni! We consider you to be rich, omniscient and Brahmin (yagyavedata). You make your own path towards the height. You get brighter with ghee offerings. We worship you. (1)
प्र सो अग्ने तवोतिभिः सुविराभिस्तरति वाजकर्मभिः । यस्य त्वँ सख्यमाविथ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! जो आप को मैत्री भाव से पा लेता है, वह यजमान श्रेष्ठ वीर और श्रेष्ठ कर्मवान हो जाता है. आप की रक्षा (आशीर्वाद) से उस का बेड़ा पार हो जाता है. (१)
EN English Translation
O agni! The one who finds you with friendship becomes the best heroic and the best karmavan. By protecting you (blessings), his fleet crosses. (1)
यदिन्द्राहं यथा त्वमीशीय वस्व एक इत् । स्तोता मे गोसखा स्यात् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप धन के एकमात्र ईश्वर हैं. हम भी आप जैसे हो जाएं तो हमारे उपासक गायों के साथ हमारी प्रशंसा करेंगे. (१)
EN English Translation
O Indra! You are the only God of wealth. If we also become like you, our worshippers will praise us along with cows. (1)
प्रास्य धारा अक्षरन्वृष्णः सुतस्यौजसा । देवाँ अनु प्रभूषतः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप का रस बलवर्द्धक है. देवताओं पर अनुकूल प्रभाव डालने वाला है सोमरस की धाराएं वेगवती व द्रोणकलश में सुशोभित हो रही हैं. (१)
EN English Translation
O Mon! Your juice is strong. The streams of Someras are adorned in Vegvati and Dronalash, which is going to have a favorable effect on the gods. (1)
अग्ने विवस्वदुषसश्चित्रँ राधो अमर्त्य । आ दाशुषे जातवेदो वहा त्वमद्या देवाँ उषर्बुधः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप अमर, सर्वज्ञाता और सर्वद्रष्टा हैं. आप उषा से अनेक प्रकार का धन प्राप्त कीजिए. उस धन को आप यजमान को प्रदान करने व विशेष रूप से जाग्रत देवों को यज्ञ में लाने की कृपा कीजिए. (१)
EN English Translation
O agni! You are immortal, omniscient and omniscient. You get many types of money from Usha. Please give that money to the host and bring specially awakened gods to the yagna. (1)
उप नो हरिभिः सुतं याहि मदानां पते । उप नो हरिभिः सुतम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सोम के स्वामी हैं. आप के घोड़े मनोहर हैं. आप उन घोड़ों के द्वारा इस यज्ञ में अवश्य ही पधारने की कृपा कीजिए. (१)
EN English Translation
O Indra! You are the master of Mon. Your horses are alluring. Please join this yajna through those horses. (1)
प्रो ष्वस्मै पुरोरथमिन्द्राय शूषमर्चत । अभीके चिदु लोककृत्सङ्गे समत्सु वृत्रह । अस्माकं बोधि चोदिता नभन्तामन्यकेषां ज्याका अधि धन्वसु ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप इंद्र के रथ के सामने उपासना करिए. आप शक्ति की उपासना कीजिए. इंद्र संसार के पालक, वृत्रहंता व प्रेरक हैं. हमारी हार्दिक इच्छा है कि हमारे शत्रुओं के धनुष की प्रत्यंचा टूट जाए. (१)
EN English Translation
O hosts! You worship in front of Indra's chariot. You worship Shakti. Indra is the guardian, greater and motivator of the world. It is our heartfelt wish that the bow of our enemies should be broken. (1)
त्वँ सिन्धूँरवासृजोऽधराचो अहन्नहिम् । अशत्रुरिन्द्र जज्ञिषे विश्वं पुष्यसि वार्यम् । तं त्वा परि ष्वजामहे नभन्तामन्यकेषां ज्याका अधि धन्वसु ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप मेघों को भेदते हैं. आप नदियों के बहाव में आने वाली रुकावटों को दूर करते हैं. हम आप को हवि भेंट करते हुए प्रसन्न होते हैं. हमारी इच्छा है कि हमारे शत्रुओं के धनुष की प्रत्यंचा टूट जाए. (२)
EN English Translation
O Indra! You penetrate the clouds. You remove the obstacles in the flow of rivers. We are happy to present you with havi. We wish that the bow of our enemies should be broken. (2)
यजिष्ठं त्वा यजमाना हुवेम ज्येष्ठमङ्गिरसां विप्र मन्मभिर्विप्रेभिः शुक्र मन्मभिः । परिज्मानमिव द्याँ होतारं चर्षणीनाम् । शोचिष्केशं वृषणं यमिमा विशः प्रावन्तु जूतये विशः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप मनीषी हैं. ब्राह्मणों द्वारा रचे गए मंत्रों से हम यज्ञ में आप का आह्वान करते हैं. आप होता, सर्वद्रष्टा व ऊंची लपटों वाले हैं. हम अपनी रक्षा के लिए आप की रक्षा करते हैं. (२)
EN English Translation
O agni! You are a mystic. With the mantras composed by Brahmins, we invoke you in the yagna. You are the one who is omnipresent and has high flames. We protect you to protect ourselves. (2)
तव द्रप्सो नीलवान्वाश ऋत्विय इन्धानः सिष्णवा ददे । त्वं महीनामुषसामसि प्रियः क्षपो वस्तुषु राजसि ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप को सोमरस से सींचा जाता है. वह प्रवहमान, इच्छित व प्रकाशमान है. उस को आप के लिए तैयार किया जाता है. आप महिमा वाली उषा देवियों के प्रिय हैं. आप रात को वस्तुओं में शोभित होते हैं. (२)
EN English Translation
O agni! You are watered with somers. It is moving, desired and illuminating. That is prepared for you. You are dear to the glory Usha goddesses. You are adorned with objects at night. (2)
शिक्षेयमस्मै दित्सेयँ शचीपते मनीषिणे । यदहं गोपतिः स्याम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शचीपति (इंद्र)! यदि हम गोपति हो जाएं तो अपने इन मनीषी उपासकों को धन देने की इच्छा करें और उन्हें धन भी दें. (२)
EN English Translation
This is Shachipati (Indra)! If we become gopatis, then wish to give money to these mystic worshipers of yours and also give them money. (2)
सप्तिं मृजन्ति वेधसो गृणन्तः कारवो गिरा । ज्योतिर्जज्ञानमुक्थ्यम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप प्रकाशमान, उपासना के योग्य, अश्व के समान वेगशाली और विद्वान् हैं. अध्वर्युगण (पुरोहित) वाणीमय प्रार्थनाओं से सोमरस को परिष्कृत करते हैं. (२)
EN English Translation
O Mon! You are light, worthy of worship, as fast as an horse and learned. Adhvaryugana (priests) refine someras with speech prayers. (2)
जुष्टो हि दूतो असि हव्यवाहनोऽग्ने रथीरध्वराणाम् । सजूरश्विभ्यामुषसा सुवीर्यमस्मे धेहि श्रवो बृहत् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप देवदूत, हव्यवाहक व मार्गो के रथी हैं. आप उषा और अश्विनीकुमारों सहित हमें शक्तिशाली और यशस्वी बनाने की कृपा कीजिए. (२)
EN English Translation
O agni! You are an angel, a divine carrier and a charioteer of the way. Please make us powerful and successful, including Usha and Ashwinikumars. (2)
द्विता यो वृत्रहन्तमो विद इन्द्रः शतक्रतुः । उप नो हरिभिः सुतम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप सैकड़ों कर्म करने वाले हैं. आप वृत्रहंता हैं. आप अपने घोड़ों से इस यज्ञ में अवश्य ही पधारने की कृपा करें. (२)
EN English Translation
O Indra! You are going to do hundreds of deeds. You are a great man. Please please come to this yagna with your horses. (2)
वि षु विश्वा अरातयोऽर्यो नशन्त नो धियः । अस्तासि शत्रवे वधं यो न इन्द्र जिघाँसति । या ते रातिर्ददिवसु नभन्तामन्यकेषां ज्याका अधि धन्वसु ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम पर आक्रमण करने वाले को आप स्वयं अपने शस्त्रों से मार डालते हैं. हमारी बुद्धि को आप प्रेरणा दीजिए. आप हमें धनादि दान कीजिए. हमारी हार्दिक इच्छा है कि हमारे शत्रुओं के धनुष की प्रत्यंचा टूट जाए. (३)
EN English Translation
O Indra! You kill the one who attacks us with your own weapons. Inspire our intellect. You donate money to us. It is our heartfelt wish that the bow of our enemies should be broken. (3)
स हि पुरू चिदोजसा विरुक्मता दीद्यानो भवति द्रुहन्तरः परशुर्न द्रुहन्तरः । वीडु चिद्यस्य समृतौ श्रुवद्वनेव यत्स्थिरम् । निष्षहमाणो यमते नायते धन्वासहा नायते ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! परशु (फरसे) से जैसे शत्रुओं का नाश किया जाता है, वैसे ही आप की सामर्थ्य से शत्रुओं में भय फैल जाता है, उन का नाश हो जाता है. आप की कृपा से कितना ही बलशाली शत्रु क्यों न हो, वह आप के वशीभूत हो जाता है. आप धनुषधारी वीर जैसे हैं. आप पत्थर जैसे कठोर शत्रुओं का भी नाश कर देते हैं. (३)
EN English Translation
O agni! Just as enemies are destroyed by parshu (farsa), so with your power, fear spreads among the enemies, they are destroyed. No matter how powerful the enemy is by your grace, he becomes subjugated to you. You are like a bow-ed hero. You also destroy hard enemies like stones. (3)
तमोषधीर्दधिरे गर्भमृत्वियं तमापो अग्निं जनयन्त मातरः । तमित्समानं वनिनश्च वीरुधोऽन्तर्वतीश्च सुवते च विश्वहा ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! जलधाराएं मां की तरह आप को मानती हैं. आप को ओषधियां गर्भ में धारण करती हैं. वनस्पतियां आप को गर्भ में धारण करती हैं और संसार के सम्मुख प्रकट करती हैं. (३)
EN English Translation
O agni! Streams treat you like a mother. You are clothed in the womb. Plants hold you in the womb and reveal to the world. (3)
धेनुष्ट इन्द्र सूनृता यजमानाय सुन्वते । गामश्वं पिप्युषी दुहे ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप अपने पुत्र यजमानों को इष्ट पदार्थ गाय, घोड़े आदि प्रदान करने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O Indra! Please provide favorite substances like cows, horses etc. to your son hosts. (3)
सुषहा सोम तानि ते पुनानाय प्रभूवसो । वर्धा समुद्रमुक्थ्यम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप धनवान, उपासना के योग्य, पवित्र, बहुत शक्तिशाली हैं और रक्षक हैं. आप समुद्र के समान इस पात्र को भर देने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O Mon! You are rich, worthy of worship, holy, very powerful and protector. Please fill this vessel like the sea. (3)
विधुं दद्राणँ समने बहूनां युवानँ सन्तं पलितो जगार । देवस्य पश्य काव्यं महित्वाद्या ममार स ह्यः समान ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! भले ही कोई कई कार्य करने की क्षमता रखता हो, भले ही कोई कितना ही अधिक शत्रुनाशक हो, किंतु ऐसे युवा को भी वृद्धावस्था ग्रसित कर लेती है. वृद्धावस्था के बाद मृत्यु पाने वाला पुनः जन्म पा लेता है. यह सब इंद्र की कृपा से ही संभव है. हमें उन के इस महान कार्य को बारबार स्मरण करना चाहिए. (३)
EN English Translation
O hosts! Even if one has the ability to do many things, no matter how much a destroyer, such a young man also suffers from old age. After old age, the person who dies is born again. All this is possible only by the grace of Indra. We should remember this great work of his again and again. (3)
त्वँ हि वृत्रहन्नेषां पाता सोमानामसि । उप नो हरिभिः सुतम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप वृत्रहंता एवं सोमरस पीने के इच्छुक हैं. आप अपने घोड़ों से हमारे यज्ञ में पधारने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O Indra! You are willing to drink Britrahanta and Someras. Please come to our yagna with your horses. (3)
रेवाँ इद्रेवत स्तोता स्यात्त्वावतो मघोनः । प्रेदु हरिवः सुतस्य ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप धनवान हैं. आप के उपासक भी धनवान हो जाते हैं. आप के उपासकों को सब प्रकार का धन प्राप्त होता है. (४)
EN English Translation
O Indra! You are rich. Your worshippers also become rich. Your worshippers get all kinds of money. (4)
अग्ने तव श्रवो वयो महि भ्राजन्ते अर्चयो विभावसो । बृहद्भानो शवसा वाजमुक्थ्य३ं दधासि दाशुषे कवे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप की हवि सराहनीय है. आप कवि (विद्वान्) और प्रकाशमान हैं. आप की विशाल लपटें सुशोभित होती हैं. आप यजमानों को धन देते हैं. (४)
EN English Translation
O agni! Your desire is commendable. You are a poet (scholar) and a shining light. Your huge flames are adorned. You give money to the hosts. (4)
अग्निरिन्द्राय पवते दिवि शुक्रो वि राजति । महिषीव वि जायते ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि इंद्र के लिए प्रज्वलित होती है. वह स्वर्गलोक में विशेष रूप से चमकती हुई शोभित होती है. वह महारानी के समान दिखाई देती है. (४)
EN English Translation
Agni ignites for Indra. She is particularly adorned with shining in paradise. She looks like the Queen. (4)
आपो हि ष्ठा मयोभुवस्ता न ऊर्जे दधातन । महे रणाय चक्षसे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे जल! आप ऊर्जा धारक व सुखदायी हैं. आप हमें संग्राम के लिए बल प्रदान करने की कृपा कीजिए. (४)
EN English Translation
O water! You are energy holder and happy. Please give us strength for the struggle. (4)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप मौसम के अनुसार बढ़ोतरी पाते हैं. आप यज्ञ जैसे कामों से बढ़ोतरी पाते हैं. आप बुद्धिमान और ज्ञानी हैं. हम आप की उपासना करते हैं. (४)
EN English Translation
O Indra! You get an increase according to the season. You get increase from works like yajna. You are intelligent and knowledgeable. We worship you. (4)
शाक्मना शाको अरुणः सुपर्ण आ यो महः शूरः सनादनीडः । यच्चिकेत सत्यमित्तन्न मोघं वसु स्पार्हमुत जेतोत दाता ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप दृढ़मन, सर्वशक्तिमान व सुपर्ण पक्षी के समान हैं. आप जो ठान लेते हैं, वही करते हैं. आप शक्तिपूर्वक जो वैभव प्राप्त करते हैं, उसे अपने उपासकों को दे देते हैं. (४)
EN English Translation
O Indra! You are like a strong, omnipotent and beautiful bird. You do what you decide. You give the glory you get powerfully to your worshippers. (4)
प्र वो महे महेवृधे भरध्वं प्रचेतसे प्र सुमतिं कृणुध्वम् । विशः पूर्वीः प्र चर चर्षणिप्राः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! मनुष्य अपने धन की बढ़ोतरी के लिए आप को सोमरस समर्पित करते हैं. किंतु ऐसी श्रेष्ठ प्रार्थनाओं से आप की उपासना करते हैं. आप प्रजापालक हैं. आप हवि देने वाले यजमानों के पास पधारने की कृपा कीजिए. (४)
EN English Translation
O Indra! Human beings dedicate somers to you for the increase of their wealth. But worship you with such excellent prayers. You are a prajapalak. Please come to the hosts who give you. (4)
उक्थं च न शस्यमानं नागो रयिरा चिकेत । न गायत्रं गीयमानम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप वाणी से स्तुति न करने वाले अज्ञानी के भी मन की भावना जानते हैं. स्तुति करने वालों के मन की भावना को भी जानते हैं. आप गाया जाता हुआ साम गायन भी जानते हैं. (५)
EN English Translation
O Indra! You know the feeling of the mind of the ignorant who does not praise with speech. They also know the feeling of the mind of those who praise. You also know the singing of sang. (5)
पावकवर्चाः शुक्रवर्चा अनूनवर्चा उदियर्षि भानुना । पुत्रो मातरा विचरन्नुपावसि पृणक्षि रोदसी उभे ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप की किरणें पवित्र, चमकीली व प्रखर हैं. आप सूर्य जैसे उदय होते हैं, फिर आकाश में पूर्ण प्रकाशमय हो जाते हैं. माता के साथ घूमते हुए पुत्र की तरह आप यजमानों के साथ रहते हैं. (५)
EN English Translation
O agni! Your rays are pure, bright and intense. You rise like the sun, then become full light in the sky. Like a son walking with the mother, you live with the hosts. (5)