Mandal 2 • Sukta 1
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 2 • Sukta 1
त्वम॑ग्ने॒ द्युभि॒स्त्वमा॑शुशु॒क्षणि॒स्त्वम॒द्भ्यस्त्वमश्म॑न॒स्परि॑ । त्वं वने॑भ्य॒स्त्वमोष॑धीभ्य॒स्त्वं नृ॒णां नृ॑पते जायसे॒ शुचिः॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यों के पालक एवं पवित्र अग्नि! तुम यज्ञ के दिन जल, पाषाण, वन एवं ओषधियों से दीप्तिशाली रूप में उत्पन्न हो जाओ. (१)
EN English Translation
O father of men and holy agni! You may be born in a radiant form from water, stone, forest and herbs on the day of the yagna. (1)
तवा॑ग्ने हो॒त्रं तव॑ पो॒त्रमृ॒त्वियं॒ तव॑ ने॒ष्ट्रं त्वम॒ग्निदृ॑ताय॒तः । तव॑ प्रशा॒स्त्रं त्वम॑ध्वरीयसि ब्र॒ह्मा चासि॑ गृ॒हप॑तिश्च नो॒ दमे॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! यज्ञ के होता, पोता, ऋत्विज् और नेष्टा जो कर्म करते हैं, वह तुम्हारा है. तुम अग्नीध्र हो. यज्ञ की इच्छा करने पर तुम प्रशास्ता का काम भी करने लगते हो. तुम्हीं अध्वर्यु एवं ब्रह्मा हो. मेरे इस यज्ञगृह में तुम्हीं गृहपति हो. (२)
EN English Translation
O agni! The deeds of yajna, the grandson, the ritwija and the neshta do, is yours. You are ignorant. If you desire to perform the yajna, you also start doing the work of the administrator. You are Adhwaryu and Brahma. You are the homeowner in this sacrificial house of mine. (2)
त्वम॑ग्न॒ इन्द्रो॑ वृष॒भः स॒ताम॑सि॒ त्वं विष्णु॑रुरुगा॒यो न॑म॒स्यः॑ । त्वं ब्र॒ह्मा र॑यि॒विद्ब्र॑ह्मणस्पते॒ त्वं वि॑धर्तः सचसे॒ पुरं॑ध्या ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! सज्जनों की मनोकामना पूर्ण करने के कारण तुम इंद्र हो. तुम्हीं बहुत से भक्तों द्वारा स्तुत एवं नमस्कार करने योग्य विष्णु हो. तुम मंत्रों के पालक एवं धनों के ज्ञाता ब्रह्मा हो. तुम विविध पदार्थो का निर्माण करते एवं सबकी बुद्धियों में निवास करते हो. (३)
EN English Translation
O agni! You are Indra because of fulfilling the wishes of gentlemen. You are a Vishnu worthy of being praised and greeted by many devotees. You are brahma, the guardian of mantras and the knower of wealth. You create various things and dwell in the intellects of all. (3)
त्वम॑ग्ने॒ राजा॒ वरु॑णो धृ॒तव्र॑त॒स्त्वं मि॒त्रो भ॑वसि द॒स्म ईड्यः॑ । त्वम॑र्य॒मा सत्प॑ति॒र्यस्य॑ स॒म्भुजं॒ त्वमंशो॑ वि॒दथे॑ देव भाज॒युः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम व्रतधारी राजा वरुण एवं स्तुतियोग्य शत्रुनाशक मित्र हो. तुम्हीं सज्जनों के रक्षक एवं व्यापक दान वाले अर्यमा तथा अंश अर्थात् सूर्य हो. तुम सभी का यज्ञ सफल बनाओ. (४)
EN English Translation
O agni! You are the fasting king Varuna and the praiseworthy enemy friend. You are the protector of the gentlemen and the widely donated aryama and ansh i.e. the sun. Make the sacrifice of all of you successful. (4)
त्वम॑ग्ने॒ त्वष्टा॑ विध॒ते सु॒वीर्यं॒ तव॒ ग्नावो॑ मित्रमहः सजा॒त्य॑म् । त्वमा॑शु॒हेमा॑ ररिषे॒ स्वश्व्यं॒ त्वं न॒रां शर्धो॑ असि पुरू॒वसुः॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम सेवा करने वाले के लिए शक्तिशाली त्वष्टा हो. सब स्तुति वचन तुम्हारे ही हैं. तुम हितकारक तेज एवं हमारे बंधु हो. तुम शीघ्र प्रेरणा देने वाले एवं शोभन अश्वयुक्त धन दाता हो. तुम अत्यंत धनवान् हो. तुम मनुष्यों को शक्ति दो. (५)
EN English Translation
O agni! You are a powerful element to the service-doer. All the words of praise are yours. You are beneficial fast and our brothers. You are a quick-inspiring and a wealthy cash-giver. You are extremely wealthy. Give power to men. (5)
त्वम॑ग्ने रु॒द्रो असु॑रो म॒हो दि॒वस्त्वं शर्धो॒ मारु॑तं पृ॒क्ष ई॑शिषे । त्वं वातै॑ररु॒णैर्या॑सि शंग॒यस्त्वं पू॒षा वि॑ध॒तः पा॑सि॒ नु त्मना॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम विस्तृत आकाश में वर्तमान रुद्र हो. तुम्हीं मरुतों के बल एवं अन्न के स्वामी हो. तुम वायु के समान वेगशाली लाल घोड़ों द्वारा सुखपूर्वक जाते हो. तुम पूषा हो, इसलिए यज्ञ करने वालों की अपने आप रक्षा करो. (६)
EN English Translation
O agni! You are the present Rudra in the wide sky. You are the master of the strength of the maruts and the lord of the grain. You go happily by red horses as fast as the wind. You are a worshiper, so protect those who perform yajna on your own. (6)
त्वम॑ग्ने द्रविणो॒दा अ॑रं॒कृते॒ त्वं दे॒वः स॑वि॒ता र॑त्न॒धा अ॑सि । त्वं भगो॑ नृपते॒ वस्व॑ ईशिषे॒ त्वं पा॒युर्दमे॒ यस्तेऽवि॑धत् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम पर्याप्त यज्ञकर्म करने वाले यजमान को स्वर्ण देने वाले हो. तुम्हीं रत्न धारण करने वाले तेजस्वी सविता हो. हे मनुष्यों के पालनकर्ता अग्नि! जो तुम्हारी सेवा करते हैं, उन्हें तुम धन देते हो. यज्ञशाला में जो यजमान तुम्हारी सेवा करता है, उसका तुम पालन करते हो. (७)
EN English Translation
O agni! You are going to give gold to the host who performs enough yajnakarma. You are the stunning Savita wearing the gemstone. O agni, the lord of men! To those who serve you, you give money. You obey the host who serves you in the yajnashala. (7)
त्वाम॑ग्ने॒ दम॒ आ वि॒श्पतिं॒ विश॒स्त्वां राजा॑नं सुवि॒दत्र॑मृञ्जते । त्वं विश्वा॑नि स्वनीक पत्यसे॒ त्वं स॒हस्रा॑णि श॒ता दश॒ प्रति॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम यजमानों के पालनकर्ता हो. वे तुम्हें अपने घर में प्रकाशमान एवं अनुकूल चेतना वाला पाकर सुशोभित करते हैं. हे उत्तम सेवा वाले एवं समस्त हव्यों के स्वामी अग्नि! तुम हजारों, सैकड़ों और दसियों प्रकार के फल लोगों को देते हो. (८)
EN English Translation
O agni! You are the lord of the hosts. They adorn you with a bright and friendly consciousness in your home. O agni, the best of service and the lord of all things! You give thousands, hundreds and tens of kinds of fruits to people. (8)
त्वाम॑ग्ने पि॒तर॑मि॒ष्टिभि॒र्नर॒स्त्वां भ्रा॒त्राय॒ शम्या॑ तनू॒रुच॑म् । त्वं पु॒त्रो भ॑वसि॒ यस्तेऽवि॑ध॒त्त्वं सखा॑ सु॒शेवः॑ पास्या॒धृषः॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम्हें पिता समझकर लोग यज्ञ द्वारा तृप्त करते हैं. तुम्हारा भ्रातृप्रेम पाने के लिए लोग यज्ञो द्वारा तुम्हें प्रसन्न करते हैं. जो तुम्हारी सेवा करते हैं, तुम उनके पुत्र, सखा, कल्याणकर्तता एवं शत्रुनाशक बनकर उनकी रक्षा करो. (९)
EN English Translation
O agni! Considering you as a father, people satisfy you through yajna. People please you by sacrificing to get your fraternal love. Those who serve you, protect them as their sons, their servants, the doers of welfare and the enemies. (9)
त्वम॑ग्न ऋ॒भुरा॒के न॑म॒स्य१॒॑स्त्वं वाज॑स्य क्षु॒मतो॑ रा॒य ई॑शिषे । त्वं वि भा॒स्यनु॑ दक्षि दा॒वने॒ त्वं वि॒शिक्षु॑रसि य॒ज्ञमा॒तनिः॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम सम्मुख स्तुति करने योग्य ऋभु हो. तुम सर्वत्र प्रसिद्ध धन एवं अन्न के स्वामी हो. तुम उज्ज्वल हो एवं अंधकार मिटाने के लिए लकड़ियों को धीरेधीरे जलाते हो. तुम यज्ञ की विशेष शिक्षा देने वाले एवं फल का विस्तार करने वाले हो. (१०)
EN English Translation
O agni! You are a worthy of praise in front of you. You are the lord of the famous wealth and grain everywhere. You are bright and burn the wood slowly to remove the darkness. You are the one who gives special education of yajna and expands the fruit. (10)
त्वम॑ग्ने॒ अदि॑तिर्देव दा॒शुषे॒ त्वं होत्रा॒ भार॑ती वर्धसे गि॒रा । त्वमिळा॑ श॒तहि॑मासि॒ दक्ष॑से॒ त्वं वृ॑त्र॒हा व॑सुपते॒ सर॑स्वती ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि देव! तुम हव्यदाता के लिए अदिति हो. तुम होता, भारती एवं स्तुतियों से बढ़ने वाले हो. भारती एवं स्तुतियों से बढ़ने वाले हो. तुम अपरिमित कालों वाली भूमि एवं धनदान करने में समर्थ हो. हे धन के पालक तुम ही वृत्रहंता एवं सरस्वती हो. (११)
EN English Translation
O God of agni! You are Aditi to the havyadata. You would have been, you are going to grow from bharti and praise. You are going to grow from Bharti and praises. You are able to donate land and wealth with unlimited periods. O guardian of wealth, you are the Vrithrahanta and Saraswati. (11)
त्वम॑ग्ने॒ सुभृ॑त उत्त॒मं वय॒स्तव॑ स्पा॒र्हे वर्ण॒ आ सं॒दृशि॒ श्रियः॑ । त्वं वाजः॑ प्र॒तर॑णो बृ॒हन्न॑सि॒ त्वं र॒यिर्ब॑हु॒लो वि॒श्वत॑स्पृ॒थुः ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! भली प्रकार पोषित होकर तुम्हीं उत्तम अन्न हो. तुम्हारे मनोहर वर्ण में लक्ष्मी निवास करती है. तुम अन्न, पाप से रक्षा करने वाले, महान् धनरूप सब वस्तुओं की अधिकता वाले एवं सब ओर विस्तृत हो. (१२)
EN English Translation
O agni! You are well nourished and you are the best food. Lakshmi resides in your charming varna. You are the protector of food, the protector of sin, the great rich, the abundance of all things, and all the more extensive. (12)
त्वाम॑ग्न आदि॒त्यास॑ आ॒स्यं१॒॑ त्वां जि॒ह्वां शुच॑यश्चक्रिरे कवे । त्वां रा॑ति॒षाचो॑ अध्व॒रेषु॑ सश्चिरे॒ त्वे दे॒वा ह॒विर॑द॒न्त्याहु॑तम् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आदित्यों ने तुम्हें सुख दिया है. हे कवि! पवित्र देवों ने तुम्हारी जीभ बनाई है. यज्ञ की हवि के कारण एकत्र देव यज्ञ में तुम्हारी प्रतीक्षा करते हैं एवं दिया हुआ हवि तुम्हारे द्वारा ही भक्षण करते हैं. (१३)
EN English Translation
O agni! Adityas have made you happy. O poet! The Holy Gods have made your tongue. Due to the havan of the yajna, the gods gathered wait for you in the yajna and the given havi devours through you. (13)
त्वे अ॑ग्ने॒ विश्वे॑ अ॒मृता॑सो अ॒द्रुह॑ आ॒सा दे॒वा ह॒विर॑द॒न्त्याहु॑तम् । त्वया॒ मर्ता॑सः स्वदन्त आसु॒तिं त्वं गर्भो॑ वी॒रुधां॑ जज्ञिषे॒ शुचिः॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! मरणरहित एवं दोषहीन समस्त देव तुम्हारे मुख में डाली गई आहुति के भक्षण के रूप में ही हवि ग्रहण करते हैं. मनुष्य भी तुम्हारी सहायता से ही अन्न का स्वाद लेते हैं. तुम लता, वृक्ष आदि में रहते हो एवं पवित्र होकर जन्म लेते हो. (१४)
EN English Translation
O agni! All the god, without death and blameless, receives havan as a devotee of the sacrifice put in your mouth. Humans also taste food with your help. You live in creepers, trees, etc. and are born holy. (14)
त्वं तान्सं च॒ प्रति॑ चासि म॒ज्मनाग्ने॑ सुजात॒ प्र च॑ देव रिच्यसे । पृ॒क्षो यदत्र॑ महि॒ना वि ते॒ भुव॒दनु॒ द्यावा॑पृथि॒वी रोद॑सी उ॒भे ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम शक्ति द्वारा उन प्रसिद्ध देवों से मिलते एवं अलग हो जाते हो. हे सुंदर उत्पत्ति वाले अग्नि! तुम बल में सभी देवों से आगे हो जाओ. तुम्हारी ही शक्ति से यज्ञ में डाला गया अन्न शब्द करते हुए धरती और आकाश में फैल जाता है. (१५)
EN English Translation
O agni! You meet those famous gods by power and get separated. O agni with beautiful origin! You get ahead of all the gods in force. By your own power, the food poured into the yagna spreads to the earth and the sky while saying the word. (15)
ये स्तो॒तृभ्यो॒ गोअ॑ग्रा॒मश्व॑पेशस॒मग्ने॑ रा॒तिमु॑पसृ॒जन्ति॑ सू॒रयः॑ । अ॒स्माञ्च॒ ताँश्च॒ प्र हि नेषि॒ वस्य॒ आ बृ॒हद्व॑देम वि॒दथे॑ सु॒वीराः॑ ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! जो लोग बुद्धिमान् स्तोताओं को उत्तम गौ और शक्तिशाली अश्व दान करते हैं, उन्हें तथा हमें उत्तम स्थान पर ले चलो. हम उत्तम वीरों से युक्त होकर यज्ञ में बहुत से मंत्र बोलेंगे. (१६)
EN English Translation
O agni! Those who donate the best cows and powerful horses to the wise stoetas, take them and us to a better place. We will be composed of the best heroes and will speak many mantras in the yajna. (16)