Popular:
अथर्ववेद

Kanda 9 • Sukta 1

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 9

Kanda 9 • Sukta 1

24 Mantras Loaded
Mantra 9.1.1

दि॒वस्पृ॑थि॒व्या अ॒न्तरि॑क्षात्समु॒द्राद॒ग्नेर्वाता॑न्मधुक॒शा हि ज॒ज्ञे । तां चा॑यि॒त्वामृतं॒ वसा॑नां हृ॒द्भिः प्र॒जाः प्रति॑ नन्दन्ति॒ सर्वाः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

स्वर्ग, पृथ्वी, अंतरिक्ष, सागर और अग्नि से मधुकशा गौ उत्पन्न हुई. अमृत को धारण करने वाली उस मधुकशा गौ का सच्चे मन से पूजन करने वाली समस्त प्रजाएं संतुष्ट होती हैं. (१)

EN English Translation

Madhukasha Cow was born from heaven, earth, space, ocean and agni. All the people who worship that madhukasha cow wearing nectar with a true heart are satisfied. (1)

Mantra 9.1.2

म॒हत्पयो॑ वि॒श्वरू॑पमस्याः समु॒द्रस्य॑ त्वो॒त रेत॑ आहुः । यत॒ ऐति॑ मधुक॒शा ररा॑णा॒ तत्प्रा॒णस्तद॒मृतं॒ निवि॑ष्टम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

इस मधुकशा गौ के विश्व रूपी महान दूध को सागर का बल कहा गया है. स्तुतियों से आकर्षित हो कर यह मधुकशा गौ जिधर जाती है, वहां रहने वालों के प्राणों में अमृत स्थापित हो जाता है. (२)

EN English Translation

The great milk of this honeycomb cow has been called the force of the ocean. Attracted by praises, wherever this Madhukasha cow goes, nectar is established in the lives of those living there. (2)

Mantra 9.1.3

पश्य॑न्त्यस्याश्चरि॒तं पृ॑थि॒व्यां पृथ॒ङ्नरो॑ बहु॒धा मीमां॑समानाः । अ॒ग्नेर्वाता॑न्मधुक॒शा हि ज॒ज्ञे म॒रुता॑मु॒ग्रा न॒प्तिः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

पृथ्वी पर मनुष्य मधुकशा गौ के चरित्रों की अनेक प्रकार से मीमांसा करते हैं एवं इसे अनेक रूप वाली देखते हुए इसे मरुद्गण की प्रचंड पुत्री अग्नि और वायु से उत्पन्न हुई बताते हैं. (३)

EN English Translation

On earth, humans imitate the characters of Madhukasha Gau in many ways and seeing it in many forms, it is said to be born from agni and air, the fierce daughter of Marudgana. (3)

Mantra 9.1.4

मा॒तादि॒त्यानां॑ दुहि॒ता वसू॑नां प्रा॒णः प्र॒जाना॑म॒मृत॑स्य॒ नाभिः॑ । हिर॑ण्यवर्णा मधुक॒शा घृ॒ताची॑ म॒हान्भर्ग॑श्चरति॒ मर्त्ये॑षु ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

यह मधुकशा गौ आदित्यों की माता, वसुओं की पुत्री, प्रजाओं का प्राण और अमृत की नाभि हैं. सोने के रंग वाली मधुकशा घृत प्रदान करने वाली है. मनुष्यों में इस का महान तेज विचरण करता है. (४)

EN English Translation

This madhukasha is the mother of cow adityas, the daughter of vasus, the life of the subjects and the navel of nectar. The gold-colored honeycomb is going to provide ghee. This makes great rapid movement in humans. (4)

Mantra 9.1.5

मधोः॒ कशा॑मजनयन्त दे॒वास्तस्या॒ गर्भो॑ अभवद्वि॒श्वरू॑पः । तं जा॒तं तरु॑णं पिपर्ति मा॒ता स जा॒तो विश्वा॒ भुव॑ना॒ वि च॑ष्टे ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों ने मधुकशा को जन्म दिया. उस का गर्भ विश्वरूप हुआ. तरुण रूप में उत्पन्न हुए विश्वरूप का उस की माता मधुकशा ने भरणपोषण किया. विश्वरूप ने उत्पन्न होते ही सारे संसार को मोहित कर दिया. (५)

EN English Translation

The Devas gave birth to Madhukasha. His womb was worldly. Vishwaroop, who was born in a young form, was sued by his mother Madhukasha. Vishwaroop captivated the whole world as soon as it was born. (5)

Mantra 9.1.6

कस्तं प्र वे॑द॒ क उ॒ तं चि॑केत॒ यो अ॑स्या हृ॒दः क॒लशः॑ सोम॒धानो॒ अक्षि॑तः । ब्र॒ह्मा सु॑मे॒धाः सो अ॑स्मिन्मदेत ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

उस विश्वरूप को कौन भलीभांति जानता है? उस का हृदय सोम को धारण करने के लिए कलश रूप में अक्ष अर्थात्‌ विनाश रहित रहता है, इस का साक्षात्कार किस को है? शोभन बुद्धि वाले ब्रह्मा इस में आनंदित होते हैं. (६)

EN English Translation

Who knows that world form very well? Who has the realization of his heart in the kalash form to hold soma, i.e. without destruction? Brahma with a beautiful intellect is blissful in this. (6)

Mantra 9.1.7

स तौ प्र वे॑द॒ स उ॒ तौ चि॑केत॒ याव॑स्याः॒ स्तनौ॑ स॒हस्र॑धारा॒वक्षि॑तौ । ऊर्जं॑ दुहाते॒ अन॑पस्पुरन्तौ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

उस के थन कभी दूध से शून्य न होने वाले एवं दूध की हजार धाराएं बहाने वाले हैं. ये थन सदैव दूध प्रदान करते रहते हैं. इन थनों को वही ब्रह्मा जानते हैं. (७)

EN English Translation

His udders are never void of milk and are going to shed a thousand streams of milk. These udders always provide milk. Only Brahma knows these udders. (7)

Mantra 9.1.8

हि॒ङ्करि॑क्रती बृह॒ती व॑यो॒धा उ॒च्चैर्घो॑षा॒भ्येति॒ या व्र॒तम् । त्रीन्घ॒र्मान॒भि वा॑वशा॒ना मिमा॑ति मा॒युं पय॑ते॒ पयो॑भिः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

शब्द करने वाली एवं दूध के रूप में हवि धारण करने वाली मुधकशा गौ रंभाती हुई कर्म क्षेत्र में आती है. वह गौ देवों का आश्रय प्राप्त करने वालों के शब्द को अपने दूध से सशक्त बनाती है. (८)

EN English Translation

The muddhasha cow, which does words and wears havi in the form of milk, comes in the field of karma. She empowers the word of those who get shelter of gau devas with their milk. (8)

Mantra 9.1.9

यामापी॑नामुप॒सीद॒न्त्यापः॑ शाक्व॒रा वृ॑ष॒भा ये स्व॒राजः॑ । ते व॑र्षन्ति॒ ते व॑र्षयन्ति त॒द्विदे॒ काम॒मूर्ज॒मापः॑ ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

मनोकामना की वर्षा करने वाले उज्ज्वल जल आते हैं, वे जल मधुकशा को जानने के लिए शक्ति देने वाले अन्न देते हैं एवं अभिलाषा पूर्ण करते हैं. (९)

EN English Translation

Bright waters that rain desire come, those waters give food that give strength to know the honeycomb and fulfill the desire. (9)

Mantra 9.1.10

स्त॑नयि॒त्नुस्ते॒ वाक्प्र॑जापते॒ वृषा॒ शुष्मं॑ क्षिपसि॒ भूम्या॒मधि॑ । अ॒ग्नेर्वाता॑न्मधुक॒शा हि ज॒ज्ञे म॒रुता॑मु॒ग्रा न॒प्तिः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वर्षा करने वाले प्रजापति-पति! तुम्हारी वाणी बिजली के समान भड़कने वाली है. तुम सारी पृथ्वी पर जल को सींचते हो. मरुतों की उग्र पुत्री मधुकशा का जन्म अग्नि और वायु से हुआ है. (१०)

EN English Translation

O Prajapati-husband who showers! Your speech is as flashy as electricity. You water water all over the earth. Madhukasha, the fierce daughter of the Maruts, was born with agni and air. (10)

Mantra 9.1.11

यथा॒ सोमः॑ प्रातःसव॒ने अ॒श्विनो॑र्भवति प्रि॒यः । ए॒वा मे॑ अश्विना॒ वर्च॑ आ॒त्मनि॑ ध्रियताम् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार अश्चिनीकुमारों को प्रातः सवन में सोमरस प्रिय लगता है, अश्विनीकुमार उस प्रकार मुझ में तेज की स्थापना करें. (११)

EN English Translation

Just as Ashwini Kumars find Someras dear in the morning, Ashwinikumar should establish tej in me in the same way. (11)

Mantra 9.1.12

यथा॒ सोमो॑ द्वि॒तीये॒ सव॑न इन्द्रा॒ग्न्योर्भ॑वति प्रि॒यः । ए॒वा म॑ इन्द्राग्नी॒ वर्च॑ आ॒त्मनि॑ ध्रियताम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार सोमरस तीसरे सवन में इंद्र और अग्नि को प्रिय होता है, उसी प्रकार इंद्र और अग्नि मुझ में तेज की स्थापना करें. (१२)

EN English Translation

Just as Someras is dear to Indra and Agni in the third sawan, so may Indra and Agni establish radiance in me. (12)

Mantra 9.1.13

यथा॒ सोम॑स्तृ॒तीये॒ सव॑न ऋभू॒णां भ॑वति प्रि॒यः । ए॒वा म॑ ऋभवो॒ वर्च॑ आ॒त्मनि॑ ध्रियताम् ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार सोमरस तीसरे सवन में शत्रुओं को प्रिय होता है, उसी प्रकार ऋभुगण मुझ में तेज धारण करें. (१३)

EN English Translation

Just as Someras is dear to enemies in the third sawan, so let the swamis wear glory in me. (13)

Mantra 9.1.14

मधु॑ जनिषीय॒ मधु॑ वंशिषीय । पय॑स्वानग्न॒ आग॑मं॒ तं मा॒ सं सृ॑ज॒ वर्च॑सा ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! मैं दुग्ध आदि हवि से युक्त हो कर आया हूं. मैं मधु को प्रकट कर के उस के द्वारा तेजस्वी बनू. मुझ में अपने वचन से तेज स्थापित करो. (१४)

EN English Translation

O agni! I have come with milk etc. I will reveal Madhu and be stunning through her. Establish in me sharp with your word. (14)

Mantra 9.1.15

सं मा॑ग्ने॒ वर्च॑सा सृज॒ सं प्र॒जया॒ समायु॑षा । वि॒द्युर्मे॑ अ॒स्य दे॒वा इन्द्रो॑ विद्यात्स॒ह ऋषि॑भिः ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! तुम मुझे अपने तेज, संतान एवं आयु से युक्त करो. देवगण और ऋषियों के साथ इंद्र मुझे तुम्हारी सेवा करने वाला जानें. (१५)

EN English Translation

O agni! You make me rich in your radiance, children and age. Indra, along with devgans and sages, knows me to serve you. (15)

Mantra 9.1.16

यथा॒ मधु॑ मधु॒कृतः॑ सं॒भर॑न्ति॒ मधा॒वधि॑ । ए॒वा मे॑ अश्विना॒ वर्च॑ आ॒त्मनि॑ ध्रियताम् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

जैसे मधु एकत्र करने वाले मुझ पर मधु गिराते हैं, उसी प्रकार अश्विनीकुमार मुझ में तेज को स्थापित करें. (१६)

EN English Translation

Just as the honey collectors drop honey on me, so Ashwinikumar should install tej in me. (16)

Mantra 9.1.17

यथा॒ मक्षा॑ इ॒दं मधु॑ न्य॒ञ्जन्ति॒ मधा॒वधि॑ । ए॒वा मे॑ अश्विना॒ वर्च॒स्तेजो॒ बल॒मोज॑श्च ध्रियताम् ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार मधुमक्खियां मधु के ऊपर मधु रखती है, उसी प्रकार अश्विनीकुमार मुझ को वर्चस्वी, तेजस्वी, बली और ओज युक्त बनाएं. (१७)

EN English Translation

Just as bees place honey on honey, so Ashwinikumar make me dominated, stunning, strong and energetic. (17)

Mantra 9.1.18

यद्गि॒रिषु॒ पर्व॑तेषु॒ गोष्वश्वे॑षु॒ यन्मधु॑ । सुरा॑यां सि॒च्यमा॑नायां॒ यत्तत्र॒ मधु॒ तन्मयि॑ ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

पर्वतों में, पहाड़ी प्रदेशों में, गायों में तथा अश्चों में जो मधु है, जो मधु नीचे की ओर बहने वाले जलों में है, वह मधु मुझ में स्थित हो. (१८)

EN English Translation

The honey that is in the mountains, in the hilly regions, in the cows and in the horses, the honey that is in the water flowing downwards, that honey should be located in me. (18)

Mantra 9.1.19

अश्वि॑ना सार॒घेण॑ मा॒ मधु॑नाङ्क्तं शुभस्पती । यथा॒ वर्च॑स्वतीं॒ वाच॑मा॒वदा॑नि॒ जनाँ॒ अनु॑ ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शोभा के लिए स्वर्ण के आभूषण धारण करने वाले अश्चिनीकुमारो! तुम मुझे मधुमक्खियों द्वारा एकत्र किए गए मधु से युक्त करो, जिस से मैं मनुष्यों के प्रति ओजपूर्ण वाणी का उच्चारण कर सकूं. (१९)

EN English Translation

O Ashchinikumaro who holds gold ornaments for shobha! You fill me with honey collected by bees, so that I may utter a loud voice to men. (19)

Mantra 9.1.20

स्त॑नयि॒त्नुस्ते॒ वाक्प्र॑जापते॒ वृषा॒ शुष्मं॑ क्षिपसि॒ भूम्यां॑ दि॒वि । तां प॒शव॒ उप॑ जीवन्ति॒ सर्वे॒ तेनो॒ सेष॒मूर्जं॑ पिपर्ति ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे प्रजापति! मेघों का गर्जन ही तुम्हारी वाणी है. हे वर्षा करने वाले प्रजापति! तुम पृथ्वी और स्वर्ग को जल से सींचते हो. पशु उसी जल से जीवित रहते है तथा वही वर्षा अन्न और जल का पोषण करती है. (२०)

EN English Translation

O Prajapati! The roar of the clouds is your voice. O Creator who showers! You water the earth and heaven with water. Animals survive with the same water and the same rain nourishes food and water. (20)

Mantra 9.1.21

पृ॑थि॒वी द॒ण्डो॒न्तरि॑क्षं॒ गर्भो॒ द्यौः कशा॑ वि॒द्युत्प्र॑क॒शो हि॑र॒ण्ययो॑ बि॒न्दुः ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

पृथ्वी दंड है, अंतरिक्ष गर्भ है, दय ब्रह्म है, विद्युत प्रकाश है और बिंदु हिरण्यमय है. (२१)

EN English Translation

The earth is the punishment, space is the womb, the day is Brahman, the electric light is and the point is hiranyamaya. (21)

Mantra 9.1.22

यो वै कशा॑याः स॒प्त मधू॑नि॒ वेद॒ मधु॑मान्भवति । ब्रा॑ह्म॒णश्च॒ राजा॑ च धे॒नुश्चा॑न॒ड्वांश्च॑ व्री॒हिश्च॒ यव॑श्च॒ मधु॑ सप्त॒मम् ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

निश्चय ही जो ब्रह्म के सात मधुओं को जानता है, वह मधु वाला बन जाता है तथा ब्राह्मण, राजा, गौ, बैल, धान, जौ के अतिरिक्त दसवां मधु ब्रह्म है. (२२)

EN English Translation

Surely, one who knows the seven madhus of Brahman becomes a honey man and the tenth Madhu is Brahman besides Brahmin, king, cow, bull, paddy, barley. (22)

Mantra 9.1.23

मधु॑मान्भवति॒ मधु॑मदस्याहा॒र्यं भवति । मधु॑मतो लो॒काञ्ज॑यति॒ य ए॒वं वेद॑ ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

जो इस बात को जानता है, वह मधु वाला होता है, मधु पूर्णलोकों पर विजय प्राप्त करता है तथा मधुमय भोजन का भोग करता है. (२३)

EN English Translation

He who knows this is a honey man, Madhu conquers the purnalokas and enjoys honey-like food. (23)

Mantra 9.1.24

यद्वी॒ध्रे स्त॒नय॑ति प्र॒जाप॑तिरे॒व तत्प्र॒जाभ्यः॑ प्रा॒दुर्भ॑वति । तस्मा॑त्प्राचीनोपवी॒तस्ति॑ष्ठे॒ प्रजा॑प॒तेऽनु॑ मा बुध्य॒स्वेति॑ । अन्वे॑नं प्र॒जा अनु॑ प्र॒जाप॑तिर्बुध्यते॒ य ए॒वं वेद॑ ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

आकाश में जो मेघ गर्जन होता है, वह प्रजापति है, वह प्रजाओं के लिए ही प्रकट होता है. इसीलिए यज्ञोपवीत धारण करने वाला इस बात के लिए तत्पर हो जाए कि प्रजापति मुझे जाने. जो इस बात को जानता है, वही प्रजापति के पश्चात जन्म लेने वाला समझा जाता है. (२४)

EN English Translation

The cloud that roars in the sky is Prajapati, it appears only to the people. That is why the person wearing yajnopavit should be ready to know Prajapati. The one who knows this is considered to be the one who is born after Prajapati. (24)