Popular:
अथर्ववेद

Kanda 12 • Sukta 1

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 12

Kanda 12 • Sukta 1

30 Mantras Loaded
Mantra 12.1.1

स॒त्यं बृ॒हदृ॒तमु॒ग्रं दी॒क्षा तपो॒ ब्रह्म॑ य॒ज्ञः पृ॑थि॒वीं धा॑रयन्ति । सा नो॑ भू॒तस्य॒ भव्य॑स्य॒ पत्न्यु॒रुं लो॒कं पृ॑थि॒वी नः॑ कृणोतु ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

पृथ्वी को धारण करने वाले ब्रह्म, तप, यज्ञदीक्षा तथा विशाल रूप में फैले हुए जल हैं. इस पृथ्वी ने भूत काल के जीवों का पालन किया था और भविष्य काल के जीवों का भी पालन करेगी. इस प्रकार की पृथ्वी हमें निवास के हेतु विस्तृत स्थान प्रदान करे. (१)

EN English Translation

Brahman, tapa, yajnadiksha and vast form spread water are those who hold the earth. This earth had followed the creatures of the past and will also follow the creatures of the future. This type of earth gives us a wide space to live. (1)

Mantra 12.1.2

अ॑संबा॒धं ब॑ध्य॒तो मा॑न॒वानां॒ यस्या॑ उ॒द्वतः॑ प्र॒वतः॑ स॒मं ब॒हु । नाना॑वीर्या॒ ओष॑धी॒र्या बिभ॑र्ति पृथि॒वी नः॑ प्रथतां॒ राध्य॑तां नः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस भूमि पर ऊंचे, नीचे तथा समतल स्थान हैं तथा जो अनेक प्रकार की सामर्थ्य वाली जड़ीबूटियों को धारण करती है, वह भूमि हमें सभी प्रकार तथा पूर्ण रूप से प्राप्त हो और हमारी सभी कामनाओं को पूर्ण करे. (२)

EN English Translation

The land on which there are high, low and flat places and which holds herbs with many types of strength, that land should be attained by us in all respects and completely and fulfill all our wishes. (2)

Mantra 12.1.3

यस्यां॑ समु॒द्र उ॒त सिन्धु॒रापो॒ यस्या॒मन्नं॑ कृ॒ष्टयः॑ संबभू॒वुः । यस्या॑मि॒दं जिन्व॑ति प्रा॒णदेज॒त्सा नो॒ भूमिः॑ पूर्व॒पेये॑ दधातु ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

यह पृथ्वी सागरों, नदियों, झरनों और सरोवरों के जल से सुशोभित है. इस पृथ्वी पर कृषि की जाती है, जिस से अन्न उत्पन्न होता है. उस अन्न से संसार के प्राणवान मनुष्य, पशु आदि तृप्ति पाते हैं. इस प्रकार की पृथ्वी हमें उस प्रदेश में प्रतिष्ठित करे, जहां पर रसदार फल उत्पन्न होते हैं. (३)

EN English Translation

This earth is adorned with the water of the oceans, rivers, springs and lakes. Agriculture is done on this earth, from which food is produced. With that food, the living human beings, animals, etc. of the world get satisfaction. May this kind of earth establish us in the region where juicy fruits are produced. (3)

Mantra 12.1.4

यस्या॒श्चत॑स्रः प्र॒दिशः॑ पृथि॒व्या यस्या॒मन्नं कृ॒ष्टयः॑ संबभू॒वुः । या बिभ॑र्ति बहु॒धा प्रा॒णदेज॒त्सा नो॒ भूमि॒र्गोष्वप्यन्ने॑ दधातु ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस पृथ्वी पर चार दिशाएं हैं, जिस पर अन्न उत्पन्न होता है और जिस पर किसान खेती करते हैं तथा जो सांस लेने वाले एवं गतिशील प्राणियों को धारण करती है, वह पृथ्वी हमारे लिए दुधारू गाएं और अन्न धारण करे. (४)

EN English Translation

The earth on which there are four directions, on which food is produced and on which farmers cultivate and which holds breathing and moving creatures, that earth should sing milch and eat food for us. (4)

Mantra 12.1.5

यस्यां॒ पूर्वे॑ पूर्वज॒ना वि॑चक्रि॒रे यस्यां॑ दे॒वा असु॑रान॒भ्यव॑र्तयन् । गवा॒मश्वा॑नां॒ वय॑सश्च वि॒ष्ठा भगं॒ वर्चः॑ पृथि॒वी नो॑ दधातु ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हमारे पूर्व पुरुषों अर्थात्‌ पूर्वजों ने जिस पृथ्वी पर अनेक प्रशंसनीय कार्य किए, जिस पृथ्वी पर देवों ने अत्याचारी दैत्यों के साथ संग्राम किया तथा जो पृथ्वी गायों, घोड़ों तथा पक्षियों को आश्रय प्रदान करने वाली है, वह पृथ्वी हमें तेज और ऐश्वर्य प्रदान करे. (५)

EN English Translation

May the earth on which our ancestors did many commendable things, on which the gods fought with tyrannical demons and the earth which is going to provide shelter to cows, horses and birds, may that earth give us glory and wealth. (5)

Mantra 12.1.6

वि॑श्वंभ॒रा व॑सु॒धानी॑ प्रति॒ष्ठा हिर॑ण्यवक्षा॒ जग॑तो नि॒वेश॑नी । वै॑श्वान॒रं बिभ्र॑ती॒ भूमि॑र॒ग्निमिन्द्रऋ॑षभा॒ द्रवि॑णे नो दधातु ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

जो पृथ्वी वनों को धारण करने वाली तथा संसार के प्राणियों का भरणपोषण करने वाली है, जो पृथ्वी अपने सीने अर्थात्‌ खदानों में स्वर्ण को धारण करती है तथा वैश्वानर अग्नि को आश्रय प्रदान करती है, वह पृथ्वी हमारे लिए धन प्रदान करे. (६)

EN English Translation

The earth which holds the forests and sustains the creatures of the world, the earth which holds gold in its chest i.e. mines and provides shelter to the global agni, that earth will provide wealth for us. (6)

Mantra 12.1.7

यां रक्ष॑न्त्यस्व॒प्ना वि॑श्व॒दानीं॑ दे॒वा भूमिं॑ पृथि॒वीमप्र॑मादम् । सा नो॒ मधु॑ प्रि॒यं दु॑हा॒मथो॑ उक्षतु॒ वर्च॑सा ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

देवगण जाग्रत रहते हुए अथवा सावधान रहते हुए जिस पृथ्वी की रक्षा करते हैं, वह पृथ्वी हमें मधु, धन एवं बल से युक्त करे. (७)

EN English Translation

May the earth that the devas protect while awake or careful, may the earth contain us with honey, wealth and strength. (7)

Mantra 12.1.8

यार्ण॒वेऽधि॑ सलि॒लमग्र॒ आसी॒द्यां मा॒याभि॑र॒न्वच॑रन्मनी॒षिणः॑ । यस्या॒ हृद॑यं पर॒मे व्योमन्त्स॒त्येनावृ॑तम॒मृतं॑ पृथि॒व्याः । सा नो॒ भूमि॒स्त्विषिं॒ बलं॑ रा॒ष्ट्रे द॑धातूत्त॒मे ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

जो पृथ्वी पहले सागर के जल में डूबी हुई थी, मनीषीजनों ने अनेक प्रकार के कार्य करते हुए, जिस पृथ्वी पर विचरण किया था, जिस का हृदय विशाल आकाश में स्थित है, वह मरण रहित पृथ्वी हमें श्रेष्ठ राष्ट्र, बल और दीप्ति प्रदान करे. (८)

EN English Translation

May the earth which was earlier submerged in the water of the ocean, the mystics doing many types of work, the earth on which the heart is located in the vast sky, may that deathless earth give us the best nation, strength and radiance. (8)

Mantra 12.1.9

यस्या॒मापः॑ परिच॒राः स॑मा॒नीर॑होरा॒त्रे अप्र॑मादं॒ क्षर॑न्ति । सा नो॒ भूमि॒र्भूरि॑धारा॒ पयो॑ दुहा॒मथो॑ उक्षतु॒ वर्च॑सा ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस पृथ्वी पर बहता हुआ जल रात में और दिन में समान रूप से गमन करता है, ऐसी अधिक जल वाली पृथ्वी हमें दूध के समान सार रूप फलों तथा तेज से युक्त करे. (९)

EN English Translation

The earth on which the flowing water travels equally in the night and during the day, such an earth with more water should give us fruits and brightness like milk. (9)

Mantra 12.1.10

याम॒श्विना॒वमि॑मातां॒ विष्णु॒र्यस्यां॑ विचक्र॒मे । इन्द्रो॒ यां च॒क्र आ॒त्मने॑ऽनमि॒त्रां शची॒पतिः॑ । सा नो॒ भूमि॒र्वि सृ॑जतां मा॒ता पु॒त्राय॑ मे॒ पयः॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

अश्चिनीकुमारों ने जिस पृथ्वी का निर्माण किया, विष्णु ने जिस पर पराक्रम का प्रदर्शन किया तथा इंद्र ने जिस पृथ्वी को अपने अधीन कर के शत्रुओं से हीन कर दिया, वह पृथ्वी अपना सार रूप जल मुझे उसी प्रकार पिलाए, जिस प्रकार माता पुत्र को दूध पिलाती है. (१०)

EN English Translation

The earth that The Ashchinikumars built, the earth on which Vishnu displayed might and the earth on which Indra subjugated him and made it inferior to the enemies, that earth should feed me its essence water in the same way as the mother feeds the son. (10)

Mantra 12.1.11

गि॒रय॑स्ते॒ पर्व॑ता हि॒मव॒न्तोऽर॑ण्यं ते पृथिवि स्यो॒नम॑स्तु । ब॒भ्रुं कृ॒ष्णां रोहि॑णीं वि॒श्वरू॑पां ध्रु॒वां भूमिं॑ पृथि॒वीमिन्द्र॑गुप्ताम् । अजी॒तोऽह॑तो॒ अक्ष॒तोऽध्य॑ष्ठां पृथि॒वीमह॑म् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पृथ्वी! तेरे बर्फ से ढके हुए पर्वत एवं घने वन हमें सुख प्रदान करें. मैं इंद्र देव के द्वारा सुरक्षित पृथ्वी पर इस प्रकार प्रतिष्ठित रहूं कि न मेरा विनाश हो तथा न मैं किसी से परिचित होऊं. (११)

EN English Translation

O earth! May your snow-covered mountains and dense forests give us happiness. I should be established on the earth safe by Indra Dev in such a way that I am neither destroyed nor will I be familiar with anyone. (11)

Mantra 12.1.12

यत्ते॒ मध्यं॑ पृथिवि॒ यच्च॒ नभ्यं॒ यास्त॒ ऊर्ज॑स्त॒न्वः संबभू॒वुः । तासु॑ नो धेह्य॒भि नः॑ पवस्व मा॒ता भूमिः॑ पु॒त्रो अ॒हं पृ॑थि॒व्याः प॒र्जन्यः॑ पि॒ता स उ॑ नः पिपर्तु ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पृथ्वी! तेरी नाभि अर्थात्‌ मध्य भाग से सभी के शरीरों को पुष्ट करने वाले जो पदार्थ उत्पन्न होते हैं, मुझे उन्हीं के मध्य स्थित करो. भूमि मेरी माता है और मेघ मेरे पिता हैं. ये दोनों यज्ञ कर्म को पूर्ण करते हैं. (१२)

EN English Translation

O Earth! Place me in the middle of your navel, the substances that strengthen everyone's bodies. Bhumi is my mother and Megh is my father. Both of them complete the yajna karma. (12)

Mantra 12.1.13

यस्यां॒ वेदिं॑ परिगृ॒ह्णन्ति॒ भूम्यां॒ यस्यां॑ य॒ज्ञं त॒न्वते॑ वि॒श्वक॑र्माणः । यस्यां॑ मी॒यन्ते॒ स्वर॑वः पृथि॒व्यामू॒र्ध्वाः शु॒क्रा आहु॑त्याः पु॒रस्ता॑त् । सा नो॒ भूमि॑र्वर्धय॒द्वर्ध॑माना ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

यज्ञ में आहुति देने से पूर्व ही जिस पृथ्वी पर लकड़ी के स्तंभ गाढ़े जाते हैं, वह पृथ्वी स्वयं वृद्धि को प्राप्त कर के हमें समृद्धिशाली बनाए. (१३)

EN English Translation

Even before offering sacrifice in the yajna, the earth on which the wooden pillars are thickened, that earth itself attains growth and makes us prosperous. (13)

Mantra 12.1.14

यो नो॒ द्वेष॑त्पृथिवि॒ यः पृ॑त॒न्याद्योभि॒दासा॒न्मन॑सा॒ यो व॒धेन॑ । तं नो॑ भूमे रन्धय पूर्वकृत्वरि ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पृथ्वी! हम से द्वेष करता हुआ जो सेना ले कर हमें क्षीण करना अथवा मारना चाहे, तुम हमारी रक्षा के लिए उस का विनाश कर दो. (१४)

EN English Translation

O earth! Whoever wants to weaken or kill us by taking an army with hatred to us, destroy it to protect us. (14)

Mantra 12.1.15

त्वज्जा॒तास्त्वयि॑ चरन्ति॒ मर्त्या॒स्त्वं बि॑भर्षि द्वि॒पद॒स्त्वं चतु॑ष्पदः । तवे॒मे पृ॑थिवि॒ पञ्च॑ मान॒वा येभ्यो॒ ज्योति॑र॒मृतं॒ मर्त्ये॑भ्य उ॒द्यन्त्सूर्यो॑ र॒श्मिभि॑रात॒नोति॑ ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पृथ्वी! जो प्राणी तुम्हारे ऊपर जन्म लेते हैं, वे तुम्हारे ही ऊपर भ्रमण करते है. तुम जिन चार पैरों वाले पशुओं तथा दो पैरों वाले मनुष्यों का पोषण करती हो, उन के लिए सूर्य अपनी किरणों के द्वारा जीवन पर्यंत अमृतमयी ज्योति फैलाता है. (१५)

EN English Translation

O earth! The beings who are born on you travel over you. For the four-legged animals and two-legged humans you nurture, the sun spreads the nectar light throughout its rays throughout its rays. (15)

Mantra 12.1.16

ता नः॑ प्र॒जाः सं दु॑ह्रतां सम॒ग्रा वा॒चो मधु॑ पृथिवि धेहि॒ मह्य॑म् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पृथ्वी! सूर्य की किरणें हमारे हेतु प्रजा अर्थात्‌ संतान और सेवक वर्ग के अतिरिक्त सभी प्रकार की वाणी प्रदान करें. हे पृथ्वी! तुम मुझे मधुर पदार्थ प्रदान करो. (१६)

EN English Translation

O Earth! May the rays of the sun provide us with all kinds of voice except for the people i.e. children and servants. O Earth! You give me sweet substances. (16)

Mantra 12.1.17

वि॑श्व॒स्वं मा॒तर॒मोष॑धीनां ध्रु॒वां भूमिं॑ पृथि॒वीं धर्म॑णा धृ॒ताम् । शि॒वां स्यो॒नामनु॑ चरेम वि॒श्वहा॑ ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हम ऐसी पृथ्वी पर सदा विचरण करते रहें जो ओषधियों को उत्पन्न करने वाली, संसार की ऐश्वर्य रूप, धर्म के द्वारा आश्रित कल्याणमयी एवं सुख देने वाली है. (१७)

EN English Translation

May we always roam on such an earth which produces medicines, the opulence form of the world, the welfare and happiness dependent through dharma. (17)

Mantra 12.1.18

म॒हत्स॒धस्थं॑ मह॒ती ब॒भूवि॑थ म॒हान्वेग॑ ए॒जथु॑र्वे॒पथु॑ष्टे । म॒हांस्त्वेन्द्रो॑ रक्ष॒त्यप्र॑मादम् । सा नो॑ भूमे॒ प्र रो॑चय॒ हिर॑ण्यस्येव सं॒दृशि॒ मा नो॑ द्विक्षत॒ कश्च॒न ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पृथ्वी! तू महती निवास भूमि है. तेरा वेग और कंपन भी भाव पूर्ण है. वे इंद्र तेरे रक्षक हैं. तू हमें सब का प्रिय बनाए. जिस प्रकार स्वर्ग सब को प्रिय होता है, उसी प्रकार हमारा द्वेषी कोई न हो अर्थात्‌ हम सब के प्रिय बनें. (१८)

EN English Translation

O earth! You are the land of great dwelling. Your velocity and vibration are also emotional. He indra is your protector. May you make us dear to all. Just as heaven is dear to all, so let there be no one who hates us, that is, be dear to all of us. (18)

Mantra 12.1.19

अ॒ग्निर्भूम्या॒मोष॑धीष्व॒ग्निमापो॑ बिभ्रत्य॒ग्निरश्म॑सु । अ॒ग्निर॒न्तः पुरु॑षेषु॒ गोष्वश्वे॑ष्व॒ग्नयः॑ ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

जल अग्नि को धारण करता है. पृथ्वी में अग्नि है. जल में, पुरुष में, मेरे अश्वादि पशुओं में भी अग्नि है. (१९)

EN English Translation

Water holds agni. There is agni in the earth. There is agni in water, in men, in my ashwadi animals. (19)

Mantra 12.1.20

अ॒ग्निर्दि॒व आ त॑पत्य॒ग्नेर्दे॒वस्यो॒र्वन्तरि॑क्षम् । अ॒ग्निं मर्ता॑स इन्धते हव्य॒वाहं॑ घृत॒प्रिय॑म् ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि देव स्वर्ग में तपते हैं, अंतरिक्ष में भी हैं और मरण धर्म वाले मनुष्य हमारी अग्नि को प्रदीप्त करते हैं. (२०)

EN English Translation

Agni Dev heats in heaven, is also in space and people with death dharma illuminate our agni. (20)

Mantra 12.1.21

अ॒ग्निवा॑साः पृथि॒व्यसित॒ज्ञूस्त्विषी॑मन्तं॒ संशि॑तं मा कृणोतु ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस धूम में अग्नि का वास है, उस धूम को जानने वाली पृथ्वी मुझे तेजस्वी बनाए. (२१)

EN English Translation

The earth that knows the smoke in which agni resides, make me bright. (21)

Mantra 12.1.22

भूम्यां॑ दे॒वेभ्यो॑ ददति य॒ज्ञं ह॒व्यमरं॑कृतम् । भूम्यां॑ मनु॒ष्या॑ जीवन्ति स्व॒धयान्ने॑न॒ मर्त्याः॑ । सा नो॒ भूमिः॑ प्रा॒णमायु॑र्दधातु ज॒रद॑ष्टिं मा पृथि॒वी कृ॑णोतु ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

पृथ्वी पर जो यज्ञ सुशोभित हैं, उन में देवों के हेतु हवि प्रदान की जाती है. इसी पृथ्वी पर मरणधर्मा जीव अन्न जल से अपना जीवन व्यतीत करते हैं. यह पृथ्वी हम को प्राण और आयु प्रदान करती हुई वृद्धावस्था तक जीवित रहने वाला बनाए. (२२)

EN English Translation

In the yajnas that are adorned on earth, havi is provided for the gods. On this earth, the dead creatures live their lives with food and water. This earth gives us life and life and makes us alive till old age. (22)

Mantra 12.1.23

यस्ते॑ ग॒न्धः पृ॑थिवि संब॒भूव॒ यं बिभ्र॒त्योष॑धयो॒ यमापः॑ । यं ग॑न्ध॒र्वा अ॑प्स॒रस॑श्च भेजि॒रे तेन॑ मा सुर॒भिं कृ॑णु॒ मा नो॑ द्विक्षत॒ कश्च॒न ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पृथ्वी! तेरी जिस गंध को ओषधियां और जल धारण करते हैं, जिस का सेवन गंधर्व और अप्सराएं करती हैं, तू मुझे उसी गंध से सुशोभित बना. कोई मेरा वैरी न रहे. (२३)

EN English Translation

O earth! The smell that the medicines and water wear, which gandharvas and apsaras consume, you adorned me with the same smell. No one is my enemy. (23)

Mantra 12.1.24

यस्ते॑ ग॒न्धः पुष्क॑रमावि॒वेश॒ यं सं॑ज॒भ्रुः सू॒र्याया॑ विवा॒हे । अम॑र्त्याः पृथिवि ग॒न्धमग्रे॒ तेन॒ मा सु॑र॒भिं कृ॑णु॒ मा नो॑ द्विक्षत॒ कश्च॒न ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पृथ्वी! तुम्हारी जो गंध कमल में है, जिस गंध को सूर्य के विवाहोत्सव में मरणधर्मा जीवों को धारण किया था, उस गंध से मुझे सुगंधित बना. मुझ से द्वेष करने वाले कोई न रहे. (२४)

EN English Translation

O earth! The smell of yours in the lotus, the smell that the death-dharma creatures wore in the marriage ceremony of the sun, made me fragrant with that smell. There should be no one who hates me. (24)

Mantra 12.1.25

यस्ते॑ ग॒न्धः पुरु॑षेषु स्त्री॒षु पुं॒सु भगो॒ रुचिः॑ । यो अश्वे॑षु वी॒रेषु॒ यो मृ॒गेषू॒त ह॒स्तिषु॑ । क॒न्यायां॒ वर्चो॒ यद्भू॑मे॒ तेना॒स्माँ अपि॒ सं सृ॑ज॒ मा नो॑ द्विक्षत॒ कश्च॒न ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पृथ्वी! तुम्हारी जो गंध स्त्रीपुरुषों में, घोड़ों में, वीरों में, मृग में, हाथी में तथा कन्या में है, मुझे उन सब की गंध से संपन्न बना. मुझ से द्वेष करने वाला कोई न रहे. (२५)

EN English Translation

O earth! The smell of yours in men, horses, heroes, antelopes, elephants and girls, made me endowed with the smell of all of them. There should be no one to hate me. (25)

Mantra 12.1.26

शि॒ला भूमि॒रश्मा॑ पां॒सुः सा भूमिः॒ संधृ॑ता धृ॒ता । तस्यै॒ हिर॑ण्यवक्षसे पृथि॒व्या अ॑करं॒ नमः॑ ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

जो पृथ्वी शिला, भूमि, पत्थर और धूल के रूपों को धारण करती है, ऐसी पृथ्वी हिरण्यवक्षा अर्थात्‌ सोने के सीने वाली है. मैं उस पृथ्वी को नमस्कार करता हूं. (२६)

EN English Translation

The earth that holds the forms of rock, land, stone and dust, such an earth is hiranyavaksha i.e. gold chest. I salute that earth. (26)

Mantra 12.1.27

यस्यां॑ वृ॒क्षा वा॑नस्प॒त्या ध्रु॒वास्तिष्ठ॑न्ति वि॒श्वहा॑ । पृ॑थि॒वीं वि॒श्वधा॑यसं धृ॒ताम॒च्छाव॑दामसि ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

वनस्पतियां उत्पन्न करने वाले वृक्ष जिस भूमि पर अडिग रूप में खड़े रहते हैं, वे वृक्ष ओषधालय के रूप में सब की सेवा करते हैं. ऐसी धर्म आश्रिता पृथ्वी की हम स्तुति करते हैं. (२७)

EN English Translation

The land on which the trees that produce vegetation stand firmly, they serve everyone as a tree dispenser. We praise such a dharma dependent earth. (27)

Mantra 12.1.28

उ॒दीरा॑णा उ॒तासी॑ना॒स्तिष्ठ॑न्तः प्र॒क्राम॑न्तः । प॒द्भ्यां द॑क्षिणस॒व्याभ्यां॒ मा व्य॑थिष्महि॒ भूम्या॑म् ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

हम अपने दाएं अथवा बाएं पैर से चलते हुए, बैठते अथवा खड़े होते हुए कभी व्यथित न हों. (२८)

EN English Translation

We should never be disturbed while walking, sitting or standing with our right or left foot. (28)

Mantra 12.1.29

वि॒मृग्व॑रीं पृथि॒वीमा व॑दामि क्ष॒मां भूमिं॒ ब्रह्म॑णा वावृधा॒नाम् । ऊर्जं॑ पु॒ष्टं बिभ्र॑तीमन्नभा॒गं घृ॒तं त्वा॑भि॒ नि षी॑देम भूमे ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

धर्मरूपिणी, परम पवित्रा तथा मंत्रों के द्वारा बढ़ने वाली पृथ्वी की मैं स्तुति करता हूं. हे पृथ्वी! तू पोषक अन्न और बल को धारण करने वाली है. मैं तुझ पर घृत की आहुति देता हूं. (२९)

EN English Translation

I praise Dharmarupini, the supreme purity and the earth that grows through mantras. O earth! You are going to possess nutritious food and strength. I sacrifice hatred on you. (29)

Mantra 12.1.30

शु॒द्धा न॒ आप॑स्त॒न्वे क्षरन्तु॒ यो नः॒ सेदु॒रप्रि॑ये॒ तं नि द॑ध्मः । प॒वित्रे॑ण पृथिवि॒ मोत्पु॑नामि ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

पवित्र जल हमारी देह को सींचे. हमारे शरीर पर हो कर जाने वाले जल शत्रु को प्राप्त हों. हे पृथ्वी! मैं अपनी देह को पवित्र जल के द्वारा पवित्र करता हूं. (३०)

EN English Translation

May holy water water water our bodies. The water that goes on our body should be received by the enemy. O earth! I sanctify my body with holy water. (30)